Mungeli Recruitment : स्वामी आत्मानंद विद्यालय मुंगेली में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टॉफ की भर्ती ऑनलाइन आवेदन करे

0
799

Swami Atmanand Vidyalaya Mungeli Recruitment 2022: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी / सचिव संचालन प्रबंधन समिति, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला मुंगेली (छ.ग.) द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा आधार पर निम्नानुसार पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 28/12/2022 तक सायं 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पदों के नाम 

  1. व्याख्याता
  2. शिक्षक
  3. सहायक शिक्षक
  4. ग्रंथपाल
  5. चौकीदार

पदों की संख्या – 19 पद

विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी / सचिव संचालन प्रबंधन समिति, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला मुंगेली (छ.ग.)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15-12-2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28-12-2022

शैक्षिक योग्यता:

शिक्षक – मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में अंग्रेजी माध्यम से स्नातक की उपाधि के साथ बी.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

व्याख्याता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर की उपाधि के साथ बी.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य हैं। अंग्रेजी विषय के व्याख्याता हेतु स्नातक में अंग्रेजी साहित्य का होना आनिवार्य है।

सहायक शिक्षक – हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं डी.एड. / डी.एल. एड प्रशिक्षित होना अनिवार्य हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना। आवश्यक है।

ग्रंथपाल – हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं बी. लिब. / एम.लिब होना आनिवार्य है।

चौकीदार – कक्षा आठवी उत्तीर्ण।

आयु सीमा:

आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिये। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जाएगी। उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

How To Apply For Swami Atmanand Vidyalaya Mungeli Recruitment 2022

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाईन गूगल लिंक से आवेदन पत्र दिनांक 28/12/2022 तक आमंत्रित किये जाते है। कार्यालय में उपस्थित होकर दिये गए आवेदन स्वीकार्य नही होगें । निर्धारित तिथि / समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नही किया जावेगा ।

विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here